Customised Ads
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 26 जून 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को निदेशालय की टीम, खान अधिकारी कानपुर नगर तथा संबंधित थानों की पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज बालू, मोरम एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 160 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 11 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज़ की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग के अनुसार उक्त कार्रवाई से विभाग को लगभग सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान जारी रखा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

टिप्पणियाँ