न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 03 जून 2026 (सूत्र /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकेरी पुलिस टीम के एक अपराधी गिरफ्तार किया गया।
उ०नि० पवन शर्मा मय हमराह उ0नि0 हेमंत प्रकाश, हे0का0 562 मुकेश कुमार, का० 5348 प्रमोद कुमार चौकी क्षेत्र चकेरी में शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित में मामूर होकर हरजेंदर नगर चौराहा के पास जीटी रोड़ कानपुर-प्रयागराज हाइवे से एयरफोर्स गेट की तरफ आने वाली रोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि 01 व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की बोरी लिये हुए कानपुर-प्रयागराज हाइवे की तरफ से आने वाली रोड़ पर पैदल चलकर आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस फोर्स को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया।
पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अंश मिश्रा पुत्र मनीष मिश्रा नि0- 322 बी शिवकटरा लाल बंगला थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिससे हाथ में ली गयी बोरी खुलवायी गयी तो उक्त बोरी से पारदर्सी पालीथीन में 1.150 किग्रा नाजायाज गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 367/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें