Customised Ads
थाना गुजैनी, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा कुछ ही घंटे में 11 वर्ष राघव कनौजिया की सकुशल बरामदगी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 10 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की दसमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज थाना गुजैनी,अंतर्गत 11 वर्ष के राघव कनौजिया को पढ़ाई के लिए उनकी माता जी के द्वारा डाटा गया जिस पर वह नाराज होकर लगभग 11:00 बजे कहीं चला गया बच्चों के पिता रवि कनौजिया बर्रा-8, निवासी और घर वाले काफी चिंतित होकर घवडाने लगे पड़ोसियों की सलाह पर इसकी सूचना थाना गुजैनी में दी गई। 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना गुजैनी पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए चौकी प्रभारी गुजैनी मय पुलिस बल के बालक की तलाश हेतु अभियान चलाया गया एवं सोशल मीडिया पे प्रचारित किया गया । परिजनों से प्राप्त जानकारी एवं स्थानीय स्तर पर गहन खोजबीन एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही के परिणामस्वरूप बालक राघव कनौजिया को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि बालक के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। तत्पश्चात बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा थाना गुजैनी पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ