Customised Ads
फर्जी RBI अधिकारी बनकर लगभग 95 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 26 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  पुलिस आयुक्त महोदय, अपर पुलिस आयुक्त महोदय, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर महोदय, के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल सेन्ट्रल जोन, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा दिनांक 25.05.2026 को थाना नजीराबाद पुलिस एवं साइबर सेल सेंट्रल जोन टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जे०के० मन्दिर के पास से अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम गिधौना थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर तथा उसकी पत्नी आंचल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण द्वारा फर्जी एवं कूटरचित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पत्र तैयार कर शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव से लगभग 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।

अभियुक्त दीपक सिंह अलग-अलग नामों से स्वयं को रिजर्व बैंक का मैनेजर बताकर पीड़ित से सम्पर्क करता तथा रुपये अपने खाते में लेकर तुरन्त ही अपनी पत्नी आंचल के खाते में ट्रांसफर कर लेता था जिसको बाद में दोनो पति-पत्नी कैश के रुप में निकालकर रुपयो का प्रयोग करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी RBI पत्र, वाहन संख्या UP62CY7566 XUV 3XO, आईफोन 15, विवो मोबाइल, लैपटॉप HP, चेकबुक एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये। बरामद वाहन लेपटॉप आईफोन आदि सभी समान धोखाधडी के स्पयो से खरीदा गया है। तथा उक्त रुपयो से ही अपनी पत्नी आंचल को जीएनएम का कोर्स भी करा रहा है।

अभियुक्तगण पूर्णतः धोखाधड़ी कर हडपी गयी धनराशि पर आश्रित थे। मुकदमा मु0अ0सं0 69/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में पंजीकृत है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्क विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ