Customised Ads
सांसद रमेश अवस्थी की अनोखी पहल: PVR में निशुल्क दिखाई गई ‘कृष्णावतारम’, सनातन संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 20 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कानपुर के साकेत नगर स्थित दीप पीवीआर सिनेमा में रविवार को एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया, जहां कानपुर सांसद रमेश अवस्थी की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का विशेष निशुल्क शो आयोजित कराया गया। 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय परिवारों की उपस्थिति देखने को मिली। पूरे आयोजन का उद्देश्य समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोड़ना बताया गया।

साकेत नगर स्थित दीप पीवीआर सिनेमा में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान सांसद रमेश अवस्थी स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अपने संगठन के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित परिवारों के साथ बैठकर फिल्म देखी। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने फिल्म के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संघर्ष, नीति, धर्म और मानवता के संदेशों को करीब से महसूस किया। सांसद रमेश अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उनके विचार और उनके द्वारा दिए गए संदेश वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म का मार्ग दिखाया, श्रीमद्भगवद्गीता में दिए गए उनके उपदेश आज भी लोगों को जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़ाव बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और समाज के लोगों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी और पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी, योगेश पाण्डेय, दीपू पासवान, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव तिवारी, अखिलेश अवस्थी, संजय पासवान, पार्षद आरती तिवारी, आलोक पांडे, विकास जायसवाल, हरि स्वरूप तिवारी, लक्ष्मी कोरी, जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, जिला मंत्री प्रवीण गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता शास्त्री एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी कार्यक्रम के साक्षी बने।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। धार्मिक विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, इतिहास और भारतीय परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त करती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

टिप्पणियाँ