Customised Ads
NEET (UG)2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत ⁠ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश - पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 03 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित NEET (UG)2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत, श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा सुभाष स्मारक इण्टर कॉलेज साकेत नगर कानपुर नगर / कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज किदवई नगर कानपुर नगर/ महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज किदवई नगर कानपुर नगर एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

• निरीक्षण के काल खंड में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश-व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं जायजा लिया गया।

• ⁠इस घड़ी में केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

• ⁠ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।* ⁠परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़-भाड़ नियंत्रित करने एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित  को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।दिए गए।

• ⁠परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़-भाड़ नियंत्रित करने एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित  को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।

टिप्पणियाँ