न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 11 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की नवमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पीआरबी 8186 को सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास रास्ता भटक गए हैं तथा अपने घर का पता नहीं बता पा रहे हैं।
सूचना पर उ0नि0 अंकित चौकी इंदिरा नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं पूछताछ/स्थानीय जानकारी के आधार पर बुजुर्ग राम प्रवेश सिंह (उम्र लगभग 75 वर्ष) निवासी नई बस्ती अशोक नगर, गोवा गार्डन, कल्याणपुर को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही की सराहना कर धन्यवाद व्यक्त किया गया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें