न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 16 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। राष्ट्र भक्ति की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक पूछ रहा है आज वतन का मंचन कानपुर में 15 दिन के अंदर तीन बार किया गया जो कि अपने आप में एक उपलब्ध है इस सफलता पर सभी कलाकार एकत्रित हुए जहां पर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
स्वरूप नगर स्थित, सेकंड इनिंग विमेन थिएटर के रजिस्टर्ड कार्यालय में, सभी कलाकारों को इस उत्साहित सफलता के लिए हिंदू राष्ट्र वाहिनी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रजनीश त्रिपाठी ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।
दि मॉरल समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी जो की प्रिंट मीडिया के मूर्धन्य पत्रकारों में से एक माने जाते हैं का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:00 बजे पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया।
इस दुखद समाचार से पत्रकारों के साथ-साथ कलाकारों और समाज के अन्य वर्गों में शोक की लहर छा गई। संस्था अध्यक्ष अन्नू आर गोयल व सचिव रूपीना मिश्रा ने उपस्थित सभी कलाकारों के साथ मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भेंट की।
त्रिपाठी जी अपने पीछे पत्नी और विवाहित दो पुत्रियों को छोड़कर गए हैं वह पिछले दो वर्षों से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे अभी हाल ही में हार्ट अटैक भी आया था जिसका इलाज कानपुर कार्डियोलॉजी में हुआ और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाया गया जहां पर उपचार के कालखंड में उन्होंने अंतिम सांस ली।

addComments
एक टिप्पणी भेजें