Customised Ads
थाना महाराजपुर अंतर्गत गिरफ्तार किया गया पच्चीस हजार का इनामिया अभियुक्त अब्दुल कादिर

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 28 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर व श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के महाराजपुर थाने में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया 

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०स० 290/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित (इनामिया 25000/रूपये) अभियुक्त अब्दुल कादिर पुत्र स्व० आलमगीर निवासी - म0न0-686 मीरपुर छावनी थाना रेलबाजार कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष व हाल पता मो० परा कस्बा व थाना फरीदपुर जिला बरेली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अब्दुल कादिर को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार किया गया इनामिया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0स0 178/2022 धारा 379/411/413 भादवि थाना महाराजपुर
  2. मु0अ0स0 179/2022 धारा 379/411/413 भादवि थाना महाराजपुर
  3. मु0अ0स0 290/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना महाराजपुर

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम-

30नि0 सुरदीप डागर प्रभारी सर्विलांस सैल पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर, 30नि0 अतुल कुमार मिश्रा थाना महाराजपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर, हे0का0 अजय कुमार सिह सर्विलांस सैल पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर, का0 हरिओम यादव सर्विलांस सैल पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर, का0 गौरव सर्विलांस सैल पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर, का0 प्रशान्त कुमार सर्विलांस सैल पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर तथा हे0का0794 सुरेन्द्र कुमार मौर्या थाना महाराजपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर।

टिप्पणियाँ