Customised Ads
भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रशिक्षण वर्ग को विधान सभा अध्यक्ष ने सम्बोधित किया, प्रशिक्षण के छह पत्रों में राष्ट्र निर्माण से लेकर पार्टी संगठन पर चर्चा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 23 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का सफल आयोजन राधे ग्रीन रिजॉर्ट केशव नगर में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में कुल 6 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में 260 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी जी ने की। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी माननीय अनूप गुप्ता जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव होती है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने अनुशासन, समर्पण एवं संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का माध्यम है। संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली को समझकर कार्यकर्ता अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच कार्य कर सकते हैं।माननीय सतीश महाना जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय जी विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी,MLC अरुण पाठक जी,पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया जी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीना आर्य जी रामदेव शुक्ल जी कौशल किशोर दीक्षित जी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  पूरे दिन चले सत्रों में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

टिप्पणियाँ