Customised Ads
सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में प्रवेश शुरू

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 20 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप संचालित बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू गई है।

संस्थान की निर्देशक डॉ.किरण झा के अनुसार स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा संचालित बी ए. पाठ्यक्रम छात्रों को सामाजिक विज्ञान, मानविकी, दर्शन, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं सोशल वर्क जैसे विषयों की समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक के रूप में विकसित हो सकें।

बी.ए.पाठ्यक्रम विशेष रूप से शोध आधारित अध्ययन, कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा एवं व्यावहारिक ज्ञान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, अकादमिक लेखन, संचार कौशल, डिजिटल लर्निंग, डेटा विश्लेषण एवं करियर उन्मुख प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा। इससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा, नेट/जेआरफ ,सिविल सेवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंकिंग, आर्थिक एवं प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाओं, करियर काउंसलिंग, रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण एवं शोध गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होते हैं। 

इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए शिक्षण, शोध, पत्रकारिता, मीडिया, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक सेवाएं, कंटेंट राइटिंग, आर्थिक एवं वित्तीय संस्थानों, बैंकिंग सेक्टर, कॉर्पोरेट सेक्टर, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा अन्य विभिन्न रोजगार क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। प्रवेश सीमित सीटों के आधार पर किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी सीएसजेएमयू की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ