Customised Ads
विश्वविद्यालय के यूआईइटी परिसर में स्थित डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 04 मई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईइटी परिसर में स्थित डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज आज के दौर में छात्रों के लिए करियर निर्माण का एक उभरता हुआ केंद्र बनकर सामने आया है। यह सिर्फ एक विभाग नहीं, बल्कि क्रिएटिव करियर की लॉन्चपैड ।यह विभाग डिजाइन और स्किल-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उन  युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। यहाँ पर B.Voc (Interior Design), B.Des (General Design) और Fashion & Apparel Design जैसे आधुनिक और रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

सत्र 2026-27 के लिए इस विभाग में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस कोर्स में प्रवेश 12वीं के बाद मेरिट आधार पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार दिया जाता है।

यूआईइटी के डायरेक्टर आलोक कुमार के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम में यहां B.Des (Bachelor in Design) चार वर्ष का कोर्स है । जिसमें 30 सीटें है और 54,400 प्रति वर्ष फीस है। वही  B.Voc in Fashion & Apparel Design – 3 साल का कोर्स है । इसमें भी  30 सीटें है और 39,200 प्रति वर्ष फीस है। इसके साथ ही B.Voc (Interior Design) – 3 साल का कोर्स है । जिसमें  40 सीटें है । और  36,200 प्रति वर्ष शुल्क है। विभागाध्यक्ष एआर.आशुतोष पाठक ने बाताया कि हम छात्रों को रियल प्रोजेक्ट्स, डिजाइन थिंकिंग और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस के साथ तैयार करते हैं, ताकि वे खुद अपने आइडिया से इंडस्ट्री में पहचान बना सकें ।उन्होंने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं हैं, जहां छात्र खुद डिजाइन बनाते हैं, मॉडल तैयार करते हैं और इंडस्ट्री जैसी परिस्थितियों में काम करना सीखते हैं। विभाग में अनुभवी शिक्षकों की टीम मौजूद है, जिनमें आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में इंडस्ट्री एक्सपर्ट भी छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव का लाभ मिलता है।

विभाग ने अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, जिनमें Scopus, ABDC और Web of Science जैसी प्रतिष्ठित जर्नल्स शामिल हैं। यहाँ नियमित रूप से विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, जैसे—खादी एवं क्राफ्ट इवेंट,योग दिवस ,गांधी जयंती कार्यक्रम ,इंडस्ट्रियल और MSME आधारित गतिविधियां ,ये आयोजन छात्रों को न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि उन्हें इंडस्ट्री से भी जोड़ते हैं। 

विभाग के कई छात्र MNCs में कार्यरत हैं या फ्रीलांसिंग के माध्यम से अपना करियर बना रहे हैं। यहाँ प्लेसमेंट सिर्फ “कैंपस ड्राइव” नहीं, बल्कि पोर्टफोलियो और स्किल पर आधारित अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र इस कोर्स को पढ़कर इंटीरियर डिजाइनर,प्रोडक्ट डिजाइनर,यूएक्स/यूआई डिजाइनर,फैशन डिजाइनर,कंसल्टेंट बन सकते है। छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर भी आर्किटेक्चर और इंडस्ट्रियल फर्म्स में दिए जाते हैं।

टिप्पणियाँ