Customised Ads
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना काकादेव का निरीक्षण

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 05 मई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना काकादेव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के काल खंड में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल  महोदय द्वारा विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का परीक्षण कर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। 

आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर, मालखाना, हवालात, कार्यालय व्यवस्था एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया।अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाने पर नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर उन्हें कर्तव्य निर्वहन, अनुशासन, जनसंपर्क एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

टिप्पणियाँ