Customised Ads
पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना सजेती पुलिस बल के साथ पैदल गश्त तथा आमजन से संवाद कर समस्याओं को सुना गया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 19 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीय (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज थाना सजेती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटरा मकरंदपुर एवं ग्राम दौलतपुर में पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय द्वारा थाना सजेती पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग की गई एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।उक्त कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ रात्रि भोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर, थानाध्यक्ष सजेती, थानाध्यक्ष रेउना एवं सम्बंधित पुलिस बल मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ