Customised Ads
दुख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रकाश पाल जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है - प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 11 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की नवमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल के बड़े भाई स्वर्गीय रामपाल जी के निधन के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर विजय बहादुर पाठक ने कहा कि स्वर्गीय रामपाल जी का जीवन सादगी, सामाजिक समर्पण एवं पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक था। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रकाश पाल जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। परिवार ने जिस आत्मीयता एवं संस्कारों के साथ समाज में अपनी पहचान बनाई है, वह सदैव स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं कई पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ