Customised Ads
भाजपा कानपुर उत्तर जिले के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संगठन विस्तार, अंत्योदय एवं वैचारिक अधिष्ठान पर हुआ मंथन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 23 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज दूसरे दिन भी प्रातः 10 बजे पुरुषोत्तम ग्रीन, बिठूर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

आठवें सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने “संगठन विस्तार” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है क्योंकि यह परिवारवाद नहीं बल्कि विचारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना जागृत करना और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक अर्थ “भारत की जनता की पार्टी” है। पार्टी का विस्तार दो प्रकार से होता है। पहला भौगोलिक विस्तार, जिसके अंतर्गत देश, प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाता है। दूसरा सामाजिक विस्तार, जिसमें समाज के सभी वर्गों — अगड़े, पिछड़े, दलित, अनुसूचित, किसान, युवा, महिलाएं, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मजदूर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाता है।श्री पाल ने कहा कि यदि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है तो नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होंने विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों जैसे ओला, उबर, स्विगी, ब्लिंकिट आदि से जुड़े युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रामलीला कमेटी, गणेश पूजा समिति, दुर्गा पूजा समिति जैसे संगठनों के लोगों को भी भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “लोक संपर्क, लोक संवाद, लोकमत परिष्कार एवं लोकमत संग्रह” भाजपा की कार्यपद्धति का आधार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी भाजपा के चुनाव प्रबंधन का लोहा मानता है, जिसका ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में देखने को मिला। विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिलकर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास करता है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने का कार्य करते हैं।

श्री पाल ने कहा कि “जो सेना शांति काल में जितना अधिक पसीना बहाती है, युद्ध काल में उसका उतना ही कम खून बहता है।” इसी प्रकार संगठन जितना अधिक परिश्रम करेगा, चुनावों में उतनी ही बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

नवम सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री अजीत पाल ने “अंत्योदय से संतृप्ति तक” विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार केवल घोषणा नहीं बल्कि योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

दसवें सत्र को संबोधित करते हुए श्री बाबूराम निषाद ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है क्योंकि उसके कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री रामशंकर कठेरिया ने “भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है। भाजपा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत एवं भारतीय जीवन मूल्यों को केंद्र में रखकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा एवं संगठन मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता है। संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ जन्मेजय सिंह ने किया।

प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी,सुरेश अवस्थी,पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, डॉ दिवाकर मिश्रा संजीव पाठक बाबी सतेंद्र मिश्रा अभिनव दीक्षित,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर,शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए नवाब सिंह,पारस मदान विनोद पाल ,किरन तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी मुनेंद्र राजपूत अभिमन्यु सक्सेना पूनम कपूर डॉ विजया तिवारी,राजेश भदौरिया लालू गंगवानी रामलखना रावत विनय पटेल, चंद्रमणि चौबे रंजीता पाठक,नंदिता मिश्रा देवेंद्र दीक्षित प्रशांत पाल वास्ते त्रिपाठी, शिल्पी सोनकर,विनोद सोनकर विजय वर्मा जीतू कश्यप बबीता निगम, राधा सैनी,पूनम कंवर हर्षित श्रीवास्तव लाला,अंशु ठाकुर,सचिवेंद्र सिंह सेंगर, अतुल गुप्ता अंशु ठाकुर, सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ