Customised Ads
गिरफ्तारी के दौरान युवक द्वारा विरोध का वीडियो वायरल किया जा रहा, पुलिस ने नही की अभद्रता - एसीपी सीसामऊ

सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ अमरना
न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 21 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज रात्रि में जरीब चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के काल खंड में एक युवक तेज गति से बाइक लेकर आया, जिसे रोकने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। आगे रास्ता बंद होने पर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम निवासी पनकी बताया। उसके पास वाहन के वैध प्रपत्र नहीं थे तथा बाइक सोनभद्र जनपद की पाई गई, जिसके संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि वह पूर्व में वाहन चोरी के एक प्रकरण में जेल जा चुका है।सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ अमरनाथ ने बताया कि पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई है। गिरफ्तारी के दौरान युवक द्वारा विरोध किए जाने का वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ