न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 17 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिव राम सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रत्येक मंडल के सभी बूथों एवं नवगठित बूथों की बूथ कमेटियों के सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समितियों की स्थिति तथा नए बूथों पर संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष शिव राम सिंह जी ने कहा कि बूथ संगठन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं व्यवस्थित बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।
इसके साथ ही आगामी 23 एवं 24 तारीख को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों से सुझाव एवं राय ली गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
मीडिया प्रभारी संजीव बेरी के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, पवन दीक्षित, जितेंद्र सचान, वंदना गुप्ता, आनंद सिंह परिहार विनीत दुबे जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें