न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 11 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की नवमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के दृष्टिगत एसीपी स्वरूपनगर शिखर द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया थाना फजलगंज में प्राइवेट बस ट्रेवल्स संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखना तथा सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति को रोकना रहा।
बैठक के दौरान एसीपी स्वरूपनगर द्वारा उपस्थित बस संचालकों एवं ट्रेवल्स प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि सभी बसों को निर्धारित यार्ड में ही खड़ा किया जाए तथा किसी भी स्थिति में सड़क पर बस खड़ी कर सवारी न भरी जाए। एसीपी स्वरूपनगर ने स्पष्ट रूप से बताया कि सड़क पर अवैध रूप से बस खड़ी कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी एवं सभी ट्रेवल्स संचालकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, जिससे आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में थाना प्रभारी फजलगंज, टीआई मध्य जोन तथा सेक्टर प्रभारी फजलगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी नागरिकों से अपील कि जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -
1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

addComments
एक टिप्पणी भेजें