Customised Ads
सरसौल में स्थित सैबसी झील के जीर्णोद्धार हेतु कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 07 मई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर अभिनव जैन द्वारा विकास खण्ड सरसौल में स्थित सैबसी झील के जीर्णोद्धार हेतु कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के काल खंड में अधिशाषी अभियन्ता लघु डाल नहर, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सरसौल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सरसौल, ग्राम प्रधान भदासा, सचिव ग्राम पंचायत, लेखपाल, मत्सय जीवी सहकारी समिति लिमिटेड प्रतिनिधि तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। 

सैबसी झील के जीर्णोंद्धार हेतु नामित संस्था मत्सय जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के प्रतिनिधि रजनीश व मोनू द्वारा अवगत कराया गया कि झील में उपलब्ध जलकुम्भी की साफ-सफाई एंव झील की गाद की सफाई/गहरा करने का कार्य करते हुए सैबसी झील को मछली पालन एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित संस्था को उक्त कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने हेतु मशीनों एवं मैनपावर की संख्या बढाते हुए अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। 

अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहां कि झील में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराये जाने हेतु छोटी कैनाल/नहर को राजापुर में स्थित कैनाल से जोड़ा जाए, जिला पंचायत द्वारा गत वर्षों में कराये गये कार्य यथा स्ट्रीट लाइट, इण्टरलॉकिंग कार्य, पौध रोपण, ब्रान्डिंग बोर्ड आदि कार्यो का निरीक्षण कर पायी जा रही कमियों का नियमानुसार निस्तारण कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी सरसौल एवं ग्राम पंचायत को दिये गये। इसके उपरान्त ग्राम पंचायत महाराजपुर के पंचायत सचिवालय में स्वगणना सम्बन्धित बैठक करते हुए ग्रामीणों को सम्बोधित किया गया एवं स्वगणना करायी गयी। समस्त विकास खण्ड/ग्राम स्तरीय कार्मिकों की स्वगणना अभियान चलाते हुए आगामी 02 दिवस के भीतर कराये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत महाराजपुर में स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव श्री राजकुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में वर्तमान में 136 गौवंश उपलब्ध है जिसकी 04 केयर-टेकर द्वारा देख भाल की जा रही है। निरीक्षण के दौरान भूसा, चोकर, हराचारा, पानी आदि की व्यवस्था संतोषजनक स्थिति पायी गयी। गौशाला के टीनशेड में सफेद पेन्ट एवं स्प्रींकलर की व्यवस्था 02 दिवस में कराये जाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिये गये। अधिकारी कानपुर नगर श्री अभिनव जे जैन द्वारा विकास खण्ड सरसौल में स्थित सैबसी झील के जीर्णोद्धार हेतु कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधिशाषी अभियन्ता लघु डाल नहर, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सरसौल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सरसौल, ग्राम प्रधान भदासा, सचिव ग्राम पंचायत, लेखपाल, मत्सय जीवी सहकारी समिति लिमिटेड प्रतिनिधि तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। 

सैबसी झील के जीर्णोंद्धार हेतु नामित संस्था मत्सय जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री रजनीश व श्री मोनू द्वारा अवगत कराया गया कि झील में उपलब्ध जलकुम्भी की साफ-सफाई एंव झील की गाद की सफाई/गहरा करने का कार्य करते हुए सैबसी झील को मछली पालन एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित संस्था को उक्त कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने हेतु मशीनों एवं मैनपावर की संख्या बढाते हुए अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव श्री राजकुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में वर्तमान में 136 गौवंश उपलब्ध है जिसकी 04 केयर-टेकर द्वारा देख भाल की जा रही है। निरीक्षण के दौरान भूसा, चोकर, हराचारा, पानी आदि की व्यवस्था संतोषजनक स्थिति पायी गयी। गौशाला के टीनशेड में सफेद पेन्ट एवं स्प्रींकलर की व्यवस्था 02 दिवस में कराये जाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिये गये।

टिप्पणियाँ