Customised Ads
पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा रात्रि को थाना सचेंडी का निरीक्षण किया गया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 13 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज बुधवार की रात्रि को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम क़ासिम आबिदी महोदय द्वारा थाना सचेंडी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, CCTNS कार्यालय एवं बंदी गृह का निरीक्षण कर अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

साथ ही चौकी बिन्नौर एवं चौकी मंडी का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें अनुशासन, जनता से व्यवहार एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।समस्त अधिकारी/कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।

टिप्पणियाँ