न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 25 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दसमी (पुरुषोत्तम मास, गंगा दशहरा), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज गंगा अवतरण दिवस के पावन अवसर पर केशव मधुवन सेवा समिति के सदस्यों के बच्चों ने रामेष्ट धाम मंदिर में दीप जला कर गंगा अवतरण दिवस बड़े धूम धाम से मनाया।
समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने आज के दिन के महत्व को बच्चो को बताया की इक्ष्वाकु वंश के राजा दिलीप के पुत्र भगीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए घोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर आज के ही दिन ब्रम्हा जी ने मां गंगा को पृथ्वी पर जाने का आदेश दिया। किन्तु गंगा जो का वेग इतना तीव्र था कि उनको संभालना मुश्किल हो रहा था तब भगवान शिव ने अपनी जटाओं में समाहित कर उनके वेग को कम किया। मां गंगा जीवन दायनी होने के साथ ही मोक्ष दायनी भी है।आज हमे पीने का जल गंगा जी से ही प्राप्त होता है। मां गंगा हिंदुओं की श्रद्धा आस्था का प्रतीक है तभी सब गंगा को मां गंगा कह कर पुकारते है।
समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चो को अपनी धार्मिक संस्कृति की जानकारी देना एवं उससे जोड़ना है।
आज के इस आयोजन में प्रमुखरूप से जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, उपेंद्र सिंह सेंगर, बी के तिवारी, बी के बाजपेई, अशोक शुक्ला लक्ष्मी ,परिधि, पाठक,गौरी, शौर्य, रूही, श्राविक, धारविक, तन्वी, नीतू शर्मा, नीतू गुप्ता,जयंती बाजपेई,मोहिनी बाजपेई,बेबी त्रिवेदी,शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें