Customised Ads
वंचित वर्ग की घरेलू सहायक महिलाओं को संरक्षण परिवार ने मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 17 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संरक्षण परिवार द्वारा श्रीमति सुनीता अग्रवाल के विशिष्ट आथित्य में " वंचित वर्ग की घरेलू सहायक महिलाओं को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में गैंजेस क्लब, स्वरूप नगर में धूमधाम से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमति मधु गोयनका ने गोल्डी मसाले के गिफ्ट हैंपर भेंट किए । रानी, माया, शांति, लक्ष्मी, .. गीता ,पूनम, रेखा, प्रीति आदि को संस्था की अध्यक्ष अन्नू गोयल और महा सचिव  मीना मेहरोत्रा ने उपहार दे कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे रोचकता बढ़ाने के लिए संस्था सदस्यों की कविता पाठ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें निर्णायक रुपीना मिश्रा ने प्रतिभानुसार सरिता द्विवेदी को विजेता के रूप में चुना व विशिष्ट अतिथि सुनीता अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन निगम, ममता रस्तोगी, सरिता द्विवेदी अरुणा गर्ग, निधि रस्तोगी, डॉ वंदना तिवारी, अंजू नारायण, राधा रस्तोगी, चारु अग्रवाल सुनीता वार्ष्णेय उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ