Customised Ads
बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 01 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में भगवान बुद्ध की जन्म जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भगवान बुद्ध की करुणा अहिंसा और उनके शांति के संदेशों को याद करने का है भगवान बुद्ध का जीवन प्रेम करुणा और शांति का संदेश देता है उन्होंने बताया कि जीवन में शांति बाहर नहीं हमारे भीतर ही है उनका अष्टांगिक मार्ग आज भी हमारे जीवन को नई दिशा और ऊर्जा देता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा एमबीए,  धीरज बाल्मीकि मुनेन्द्र राजपूत सुरेश गुप्ता,राधा सैनी, हर्षित श्रीवास्तव लाला,श्याम कुमार,जिशान अहमद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ