Customised Ads
भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 29 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तदुपरि चतुर्दशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला सभागार में जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी 31 मई, रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर रविवार प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष अपनी पूर्ण बूथ समिति के साथ बैठक करेंगे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

शिवराम सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बूथ पर “मन की बात” सुनते हुए समूह फोटो एवं गतिविधियों को सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों का सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जा सके। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को उत्साह एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, एल.बी. सिंह पटेल, श्रीमती मधु तिवारी, तेज बहादुर सिंह, पप्पू पंडित, अंकुर गुप्ता, श्रीमती भावना उधानी हरजीवन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ