न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 04 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी की बंगाल, पांडिचेरी एवं असम में प्रचंड जीत की खुशी में कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा झालमुड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की गई।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुरक्षा और विश्वास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूनम द्विवेदी रीता शास्त्री जसविंदर सिंह, जितेंद्र सचान, शिवम मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, अनीता त्रिपाठी, बिंदु अग्रवाल प्रेमलता तिवारी, आशा पांडे, पप्पू पंडित, हरजीवन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें