Customised Ads
संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया - डॉ. विपिन टाडा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 26 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा महोदय द्वारा कानपुर सेंट्रल, घंटाघर, रेलबाजार एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ