न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 27 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तदुपरि द्वादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर आज समिति की महिला सदस्यों द्वारा *रामेष्ट धाम* केशव नगर में *भजन संध्या* एवं *संत प्रेमानंद* के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए *राधा नाम जप* कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
महिलाओं ने *हमारो मन राधा श्री राधा जय राधा परम धन राधा राधा राधा राधा राधा* *हमारो मन राधा ले गई रे* *जय राधा राधा राधा राधा श्री राधा* आदि नाम जप भजनों के माध्यम से भगवान से प्रार्थना की संत प्रेमानंद जी महाराज शीघ्र स्वस्थ होकर अपना आशीर्वाद और अपने ज्ञानपूर्ण वचनों से सभी भक्तों का कल्याण करें।
संत प्रेमानंद जी महाराज आज युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में एक आदर्श हैं। उनकी निष्पक्ष, निष्कपट और निस्वार्थ भाव से कही हुई बाते और शिक्षा सभी को प्रभावित कर रही है। आज देश या विदेश को कोई कितना बड़ा व्यक्ति, सेलिब्रिटी, खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ या सामाजिक क्षेत्र का व्यक्ति संत के दर्शन मात्र से अपने आप को धन्य मानता है और उनके वचनों का पालन करने में उनकी कृपा समझता है।
आज के आयोजन में प्रमुखरूप रूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, मोहनी बाजपेई, जयंती बाजपेई, मधु मिश्रा,सीमा शुक्ला, विजय लक्ष्मी, पिंकी त्रिवेदी,मुन्नी अवस्थी, बिनीता दीक्षित, निर्मला, रेखा दीक्षित, मीरा त्रिपाठी, आशा, बबली,संतोषी, आदि उपस्थित रहीं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें