Customised Ads
पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं - नीलिमा कटियार

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 24 मई 2026 (संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। न्याय धारा समाचार पत्र के 22 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्मान समारोह समाचार पत्र के पनकी स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार ने पत्रकारिता व पत्रकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता की कठिनाइयों को उजागर किया उन्होंने कहा की लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर निर्भर करती है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट नागरिकों व अनेक समाचार पत्रों से उनके पत्रकारों का सम्मान,मुख्य अतिथि द्वारा अंग पत्र व सम्मान पत्र देकर किया गया।आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए संपादक संजय कुमार मिश्र द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए मांग की गई। कार्यक्रम में आई मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक नीलिमा कटियार ने आश्वासन देते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा मंथन चल रहा है और शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पांच लाख की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ पत्रकारों को दिए जाने की घोषणा संभावित है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश के सरहद की रक्षा सैनिक करता है ठीक उसी प्रकार समाज और राष्ट्रीय निर्माण में पत्रकारों का योगदान अग्रणी है इसलिए पत्रकारों को कम से कम स्वास्थ्य सेवा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। 

इस अवसर पर शहर के 9 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले पत्रकारों में सर्वश्री अनिल मिश्र कानपुर ब्यूरो दैनिक भोर वैभव मुंबई, अमित शुक्ल व्यापार उजाला नई दिल्ली, राघवेंद्र सिंह चौहान संपादक दैनिक नगर संवाद, आकाश मिश्र संपादक दैनिक सच की गंगा, उमेश चंद्र यादव कार्यकारी संपादक दैनिक अमर स्तंभ, कुनाल सिंह संवाददाता APN NEWS CHANNEL तथा अस्वस्थ होने के कारण पंं0 रमन शुक्ल प्रबंध निदेशक दैनिक कुलगांव टाइम्स, दीपक गौड़ दैनिक भोर वैभव, राहुल जैन प्रबंध निदेशक सूर्य टीवी चैनल कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।रंगमंच व समाज सेवा के क्षेत्र से संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल, साहित्य व रंगमंच के क्षेत्र से श्रीमती रूपीना मिश्रा, रंगमंच क्षेत्र से वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीमती मीना मल्होत्रा, शिक्षा व उद्योग क्षेत्र से श्रीमती मोहिता चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। यह सभी जनपद की अग्रणी संस्था सेकंड इनिंग विमेन थिएटर की सदस्य भी हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एक्टर सरोज कुमार बरुआ सुमेरपुर , हरदयाल प्रजापति, शासकीय अधिवक्ता शिव भगवान गोस्वामी तथा एडवोकेट जय प्रकाश यादव को उनके अच्छे कार्यों के लिए विधायक नीलिमा कटिहार द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने इस अवसर पर न्याय धारा और न्याय धारा से जुड़े पत्रकार बंधुओ को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथी प्रभु से कामना की, कि न्याय धारा जिस संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में कार्य कर रही है वह निरंतर और अधिक वेग के साथ कार्य करने में सफल हो।

टिप्पणियाँ