न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 05 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में सुंदरकांड पाठ का आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम दुबे व महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में बड़े ही भाव व भक्ति के साथ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त लोग एकत्र हुए।
इस जेष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगल को बड़े मंगल के रूप में लखनऊ में मनाने की परंपरा है परंतु अब धीरे-धीरे आसपास के जिलों में भी यह मनाया जाने लगा है। इस वर्ष पुरुषोत्तम मांस ज्येष्ठ मास में पड़ रहा है इस कारण दान पुण्य और पूजा का महत्व और पूर्ण बढ़ जाता है।
राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि रामेष्ट धाम में हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ विगत १४ वर्षों से निर्बाध रूप से होता आ रहा है और सभी भक्तों पर भगवान रामेष्ट की अगाध कृपा है। यहां पर आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बहुत से भक्त लोग यहां पर अपनी अर्जी लगाने आते है। पूर्व सांसद मुरली मनोहर जोशी जी से लेकर अब तक जो भी जन प्रतिनिधि इस दरबार में आए है सभी विजई हुए है।
आज सुंदरकांड में प्रमुखरूप से जयराम दुबे, राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक राधा कृष्ण त्रिपाठी, वी के दीक्षित, कृष्ण मुरारी शुक्ला, चन्द्र शेखर मिश्रा, चन्द्र भूषण मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, पी के त्रिपाठी, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, मोहिनी बाजपेई, जयंती बाजपेई, मुन्नी अवस्थी, पिंकी त्रिवेदी, जया त्रिपाठी, पूनम कुमार, रेखा गुप्ता, बेबी शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें