न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 22 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात कानपुर नगर, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम/अभिसूचना, महाप्रबंधक जल संस्थान, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त जोन पश्चिम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अभियंता केस्को, मुख्य अभियंता प्रान्तीय खण्ड/लो०नि० विभाग, अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिठूर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं अग्नि सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

addComments
एक टिप्पणी भेजें