Customised Ads
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों से की समीक्षा बैठक

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 02 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। लोक जनशक्ति पार्टी रा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के द्वारा मंडल पदाधिकारियों के साथ कानपुर नगर के लिटिल किचन होटल में समीक्षा बैठक ली गई।

समीक्षा बैठक में कानपुर नगर देहात फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों से आए संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यों को बताया। इस काल खंड में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि 10 मई को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता गली मुहल्ले वार्ड तहसील ब्लॉक स्तर पर आम जनमानस को जोड़ने का कार्य वृहद स्तर पर करें। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां भी अभी से प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर करनी है। जिससे शीर्ष नेतृत्व के द्वारा एक निर्देश पर हम सभी उस स्थिति पर तैयार रहें। 

मंडल पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि जल्द ही मंडल पदाधिकारी जन जन तक पहुंच पार्टी की नीतियों को बताकर संगठन में जोड़ने का कार्य वृहद स्तर पर करेंगे इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वाल्मीकि  चंद्र गणेश सिंह शारदा प्रसाद श्रीवास्तव अंशुमान तरुण सिंह रावत अर्पित सिंह सिद्धि नाथ मिश्रा योगेंद्र गोस्वामी विकास चौहान अजीत महाजन अभिजीत सिंह मधु यादव शुभम द्विवेदी साधना सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित द्विवेदी देवेन्द्र प्रताप सिंह ब्रजराज भदौरिया हर्ष वर्मा अंशुल सोनी गोलू श्रीवास्तव नितिन कुमार अंशु गौतम अथर्व गुप्ता रिशु शर्मा वंश गुप्ता नगर सचिव दीपक राजपूत सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ