Customised Ads
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सिमरन कौर ने कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष किया घोषित

न्याय धारा/ कानपुर देहात। मंगलवार 19 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीय (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। विश्व परिवार दिवस के अवसर पर सुख सिमरन फाउंडेशन की संस्थापिका डॉक्टर सिमरन कौर ने अपने परिवार में एक नए मेहमान सरदार प्रमोद सिंह केशावत को कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष घोषित किया। 

ग्राम कृपालपुर में आयोजित विश्व परिवार दिवस के आयोजन में हजारों की संख्या, एक परिवार के रूप में एकत्रित हुए इस अवसर पर में डॉक्टर सिमरन कौर मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुई।कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद शिव सिंह नायक ने और रूपरेखा तैयार की मनोनीत सभासद जय कुमार उर्फ बबलू भारती ने।

उपस्थित रहने वालो में सम्मानित सभासद शिव नाथ कुशवाहा, सभासद नरेंद्र सिंह पाल, सभासद सुनील राजपूत, सभासद आदेश यादव, सभासद रामपाल बंजारा व समाजसेवी हाजी अबरार अली व जिला पार्टी कार्यालय प्रभारी रमेश सिंह बंजारा, मुकुट सिंह, खुशी लाल व दक्षिण मुखी मंदिर संत बाबा महंत जी और युवा साथी शिवम् सिंह बंजारा।

डॉक्टर सिमरन कौर और उनके सहयोगी सरदार तेजिंदर सिंह ने कानपुर देहात की जनता के लिए हमेशा सुख दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और साथ में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सभी योजनाओं को गरीब परिवार तक पहुंचाने में पूरा सहयोग करेंगे और गांव के अंतिम व्यक्ति तक सभी प्रकार का लाभ पहुंचाने में पूरा सहयोग किया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया। डॉ सिमरन कौर ने अकबरपुर का नाम बदलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करने का जनता के सामने निर्णय लिया। 

टिप्पणियाँ