Customised Ads
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर आज बैठक कर चुनाव के लिए कमर कसी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 24 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कानपुर उत्तर ने  चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू की।

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिया था कि प्रत्येक  महीने के तीसरे रविवार को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी इस बैठक को वरिष्ठ नेता जो प्रत्येक शक्ति केंद्र के प्रवासी बनाए गए वो बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ की संरचना और कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे और उसको सरल एप पर अप लोडकरेंगे।

भाजपा संगठन की संरचना के अनुसार प्रत्येक मंडल को 14 से 17 शक्ति केंद्रों यानी सेक्टरों में विभाजित किया गया और प्रत्येक शक्ति केंद्र में 5 से लेकर 8 बूथ है।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने लाजपत नगर मंडल के ज्ञान निकेतन श्रमिक कल्याण भवन शक्ति केंद्र, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के प्रेम नगर शक्ति केंद्र, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने चुन्नीगंज मंडल के मकराबाट गंज 3 शक्ति केंद्र अवधेश सोनकर डी मॉडल स्कूल खलासी लाइन शक्ति केंद्र,उपाध्यक्ष सीमा एमबीए ऑक्सफोर्ड स्कूल बारा सिरोही शक्ति केंद्र, धीरज वाल्मीकि गणेश शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र पर प्रवासी के रूप में प्रवास करके बूथ सशक्तिकरण का कार्य किया।

टिप्पणियाँ