Customised Ads
ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को महिलाओं द्वारा रामेष्ट धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 12 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की दसमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में सुंदरकांड पाठ समिति की महिला सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने बड़े ही भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ किया। सुंदरकांड के बाद भजनों ने सभी का मन मोह लिया। आरती प्रसाद वितरण के बाद सभी भक्त लोग प्रस्थान कर अपने अपने घर गए।

आज सुंदरकांड पाठ में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, मोहिनी बाजपेई, जयंती बाजपेई,ऊषा दीक्षित, पिंकी त्रिवेदी,बिना,किरण जया त्रिपाठी, रीता निगम, सुषमा, रेखा दीक्षित, प्रीति, स्मिता , बबली, संतोषी, आदि उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ