न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 13 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। वैश्विक परिस्थितियों के परिणामस्वरूप देश में बढ़ती आर्थिक चुनौतियों एवं सम्भावित बढ़ने वाली मंहगाई की चुनौतियों का सामना करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान को अमल करने की रामेष्ट धाम, केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में समिति के सदस्यों ने शपथ ली।
समिति के सदस्यों ने इस संकट की घड़ी में देश के साथ पूरी तरह खड़े रहने के साथ सरकार का सहयोग करने का विश्वास दिलाया। महिलाओं ने अनावश्यक सोना खरीदने के साथ ईंधन की खपत को कम से कम करने का संकल्प लिया।
समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने सदस्यों से अनुरोध किया कि सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे के साथ ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो आदि का प्रयोग करने और निजी वाहन का प्रयोग कम करने का अनुरोध किया। इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग बढ़ाने, बिजली की फिजूल खर्ची कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कहा। घूमने सैर करने के उद्देश्य से विदेश यात्रा न करने पर सभी ने सहमति प्रदान की।घरेलू आवश्यकताओं में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर बल दिया। वैश्विक परिस्थितियों से उत्पन्न समस्या का सामना हम सब मिलकर थोड़ा थोड़ा सहयोग कर आसानी से कर पाएंगे।
आज प्रमुखरूप से राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा,राधा कृष्ण त्रिपाठी, बी के बाजपेई, चन्द्र भूषण मिश्रा ,राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी,मोहिनी बाजपेई,बेबी शुक्ला, ऊषा दीक्षित,विनीता दीक्षित,मुन्नी अवस्थी,जयंती बाजपेई,पिंकी त्रिवेदी,योगेश दीक्षित, बी के दीक्षित,जया त्रिपाठी,रेखा गुप्ता,सुषमा, बीनू,आशा, आदि शामिल रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें