Customised Ads
हत्या का अभियुक्त बिठूर रोड एनआरआई सिटी के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 12 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की दसमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज एक बड़ी सफलता मिली। थाना फीलखाना पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. से संबंधित हत्या के वांछित अभियुक्त विशाल गुप्ता को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पत्रकारों को इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए श्रीमती शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी ने हत्या के कारणों को बताते हुए कहा कि अभियुक्त ने मृतक को एक लाख ₹ ब्याज पर दिए थे मृतक द्वारा रुपए न दिए जाने पर विवाद हुआ जिसके कारण यह घटना हुई। जिन लोगों ने अभियुक्त को छुपाया मदद की उन पर भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दिनांक 08/05/2026 को वादी अजय चौरसिया द्वारा थाना फीलखाना में तहरीर दी कि उनके भाई विजय चौरसिया, जो कि होजरी व्यवसाय से जुड़े हुए थे, को विशाल गुप्ता नामक व्यक्ति मकान दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। कुछ समय पश्चात मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि विजय चौरसिया सवाई सिंह हाता स्थित एक मकान में गंभीर रूप से घायल एवं लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना फीलखाना पर तत्काल उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। लगातार की जा रही सुरागरसी एवं सघन प्रयासों के क्रम में आज अभियुक्त विशाल गुप्ता को बिठूर रोड एनआरआई सिटी के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा (आला कत्ल), एक अदद जिंदा कारतूस ,एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल हो गया, जिसे मानवाधिकारों के मानकों एवं विधिक प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त-विशाल गुप्ता पुत्र सोमनाथ गुप्ता का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 259/2020 धारा13 जी एक्ट थाना कोतवाली कमि0 कानपुर नगर।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 अजय मिश्रा थाना प्रभारी फीलखाना, म0उ0नि0 स्मिता यादव, उ0नि0 अभिषेक कुमार, उ0नि0 दीपक शर्मा थाना, उ0नि0 अनिल कुमार थाना, उ0नि0 करनपाल तेवतिया थाना फीलखाना कमिश्नरेट कानपुर नगर तथा हेड कांस्टेबल राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल रामऔतार, कांस्टेबल रवि चड्ढा, कांस्टेबल अभय तिवारी, कांस्टेबल गुलशन सेठी थाना फीलखाना कमिश्नरेट कानपुर नगर। 

टिप्पणियाँ