Customised Ads
भाजपा कानपुर उत्तर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पुरुषोत्तम ग्रीन में प्रारंभ

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 22 मई 2026 (सूत्/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज बिठूर मैनावती मार्ग स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री श्री अनूप गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। इसके उपरांत उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण केवल नए कार्यकर्ताओं का नहीं होता, बल्कि पुराने कार्यकर्ताओं के लिए यह अभ्यास और आत्ममंथन का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित संगठन है जिसकी अधिष्ठात्री देवी भारत माता हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक, मानसिक, सामाजिक तथा तकनीकी रूप से पूर्ण दक्ष और निपुण हो। भाजपा की विशिष्ट विचारधारा एवं कार्यपद्धति के कारण आज गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक तथा जहां भारत में सूर्य की पहली किरण पड़ती है उस अरुणाचल प्रदेश तक भाजपा की सरकारें कार्य कर रही हैं।

श्री गुप्ता ने प्रशिक्षण वर्ग को “पीडीसी अर्थात पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैंप” बताते हुए कहा कि ऐसे वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण, संगठनात्मक कौशल एवं राष्ट्र सेवा के भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा पकड़ बनाए रखने के लिए अकड़ खत्म करनी होगी।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने “देश के समक्ष आगामी चुनौतियां” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरती शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, लेकिन इसके साथ अनेक चुनौतियां भी सामने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर समाज के बीच जाकर सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया।एम एल सी अरुण पाठक ने पांचवे सत्र में कार्यकर्ता विकास पर प्रकाश डाला।

मीडिया प्रबंधन विषय पर आयोजित सत्र को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया और सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।श्री अवस्थी ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मीडिया समन्वय, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, सकारात्मक संवाद एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।संचालन संयोजक जन्मेजय सिंह, व वर्ग प्रभारी सत्यपाल सिंह 

प्रशिक्षण वर्ग में .....प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी,एम एल सी अरुण पाठक  सलिल विश्नोई मानवेंद्र सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी कमलावती सिंह, सुरेश अवस्थी सुशील कटियार मुन्नू,वर्ग प्रभारी सत्यपाल सिंह,पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी,रविंदर पाटनी,सोम नारायण शुक्ला,दिनेश राय,दीपू पांडे,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, डॉ विजया तिवारी सुनील साहू महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित,उमेश निगम  शिवांग मिश्रा मुनेन्द्र राजपूत सीमा एमबीए,किरन तिवारी,सत्यम गुप्ता,पारस मदान,धीरज बाल्मीकि,नवाब सिंह सतेंद्र पांडे,रीता पासवान,राधा सैनी, शैल शुक्ला विनोद पाल शालिनी कटियार,पूनम कंवर आशीष बाजपेई,रमिंदर सिंह,सुरेंद्र गुप्ता वास्ते त्रिपाठी,प्रशांत त्रिपाठी,सुरेश गुप्ता,देवेंद्र दीक्षित,प्रभाकर अवस्थी,जीतू कश्यप,

टिप्पणियाँ