न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 06 मई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के पश्चात कानपुर प्रथम आगमन पर सांसद श्री रमेश अवस्थी जी का कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे। जैसे ही सांसद जी स्टेशन पहुंचे, ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित जी ने की। कार्यक्रम के दौरान सांसद जी ने कई महिलाओं को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में झाल मूडी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया
सांसद रमेश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की विजय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।
जिला अध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जो लगातार 100 दिनों से अधिक समय तक पश्चिम बंगाल में संगठन कार्य में लगे रहे, का भी रमेश अवस्थी जी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। साथ ही, लंबे समय से बंगाल प्रवास पर रहीं शिखा मिश्रा का भी सम्मान किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कानपुर रेलवे स्टेशन से क्षेत्रीय कार्यालय तक उनके स्वागत का सिलसिला निरंतर जारी रहा। क्षेत्रीय कार्यालय सभागार पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता पहले से उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सांसद रमेश अवस्थी जी का आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह पार्षद विद्या वर्मा आशा पांडे पूनम मलिक प्रेमलता तिवारी सिमरन कौर वंजुला तिवारी, रमा सिंह, बिंदु अग्रवाल, भावना,आशा तोमर,मंजू पाल, किरण निषाद, रेखा गौड़ माया साहू सुमन देवी जमुना देवी सपना शर्मा अर्चना सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें