न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 05 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में कल 6 अप्रैल को कानपुर जिले की होने वाली प्रथम कार्यसमिति को लेकर विभिन्न विषयों पर जिला पदाधिकारियों से चर्चा हुई और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने साथी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल रोज गार्डन होटल गुमटी नंबर 5 का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ ही भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा भी की।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि कल की प्रथम जिला कार्यसमिति को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल व सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, धीरज वाल्मीकि शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह सीमा एमबीए, पारस मदान, सुरेन्द्र गुप्ता रीता पासवान, मुनेंद्र राजपूत, स.रमिंदर सिंह रिंकू, प्रशांत त्रिपाठी विनोद पाल जीतू कश्यप ,राधा सैनी सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें