न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 16 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला पदाधिकारियों के साथ संकल्प लिया कि सप्ताह में 4 दिन सार्वजनिक वाहन, ई रिक्शा व दोपहिया वाहनों का उपयोग करेंगे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल डीजल ऊर्जा का न्यूनतम उपयोग की अपील की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की देशवासियों से की गई अपील भविष्य में आने वाले संकट से निबटने में सहायक होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आज के सभी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों के साथ दो पहिया वाहनों से गए।
इसमें प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित प्रमोद विश्वकर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, जीतू कश्यप,अंशु ठाकुर, आदि रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें