न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 20 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। रामादेवी क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध एवं गलत तरीके से सड़क पर खड़े चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।
इस अभियान के अंतर्गत सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठवाकर थाना चकेरी भेजा गया।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर गलत ढंग से पार्क किए गए 100 से अधिक वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा यातायात बाधित करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी वाहन स्वामी सावधान रहें, निर्धारित पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त सड़क पर वाहन खड़ा न करें। अवैध पार्किंग से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आमजन को असुविधा एवं दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध वाहन सीज/चालान सहित विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
कानपुर ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें