Customised Ads
उत्तर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से पुरुषोत्तम ग्रीन, बिठूर में

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 21 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कल दिनांक 22 मई से पुरुषोत्तम ग्रीन, बिठूर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिले में निवास करने वाले विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। प्रथम सत्र में श्री धर्मपाल सिंह संगठन की कार्य पद्धति, कार्यकर्ता निर्माण एवं संगठनात्मक मजबूती के विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।

द्वितीय सत्र को भाजपा विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार संबोधित करेंगी। इस सत्र में देश के समक्ष उपस्थित आगामी चुनौतियों एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

तृतीय सत्र मीडिया प्रबंधन विषय पर आधारित होगा, जिसे भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी एवं महेंद्र विक्रम सिंह संबोधित करेंगे। इस सत्र में सोशल मीडिया, जनसंपर्क, मीडिया समन्वय तथा सरकार एवं संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के विषय में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चतुर्थ सत्र को श्री पवन प्रताप सिंह संबोधित करेंगे। वहीं पंचम सत्र में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के छठे एवं अंतिम सत्र को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह संबोधित करेंगी।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की रीति-नीति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैचारिक अधिष्ठान, सेवा कार्यों एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने एक बैठक कर प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को अंतिम रूप दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts