न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 13 मई 2026 (सूत्र/सूवि/पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सहायक श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र, कानपुर, राम लखन पटेल ने जानकारी दी है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 101 पुत्रियों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 14 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय आई०टी०आई० परिसर, पाण्डुनगर, कानपुर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय अपर श्रमायुक्त, कानपुर क्षेत्र, सर्वोदय नगर, कानपुर (श्रम विभाग) द्वारा किया जा रहा है। समारोह में मा० कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग, उ०प्र० सरकार, अनिल राजभर का आगमन प्रातः 11 बजे प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।
सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिक परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करना तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें