Customised Ads
भाजपा के, 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान की रूपरेखा कार्यशाला में तय

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 28 मई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला द्वारा “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक एवं सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इन 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 5 जून से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम से होगी। इसके अतिरिक्त मीडिया संवाद, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जन संपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, जन कल्याण शिविर सहित कुल 9 प्रमुख अभियानों के माध्यम से आमजन से संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है। प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं अभियान से जुड़ी जिला टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ