न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 07अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनु संगीक संगठन सेवा, समृद्धि, जागरण, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से " नर सेवा नारायण सेवा के भाव से देश सेवा करने वाले संगठन"सेवा भारती कानपुर प्रांत "को देश के रक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी " एरोन सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड पुणे (एम.एच.) ने अपनी कंपनी के CSR फंड से सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र जी और टीम के प्रयासों से सेवा भारती के स्वास्थ्य आयाम को मारुति Ecco AC एम्बुलेंस दान की।
आज S.B.Car Pvt.Ltd. के महा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने सेवा भारती के प्रांत मीडिया प्रभारी निर्मल त्रिपाठी एवं विभाग मंत्री जय भदौरिया ,गोविंद सिंह, शिल्पी त्रिपाठी को एम्बुलेंस की चाभी सौपी।
अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डा0 अरविंद सक्सेना, महामंत्री रमाशंकर, देवेन्द्र भदौरिया, अतुल निगम ने हर्ष व्यक्त किया। एम्बुलेंस में विधिवत अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगने के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें