न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 07अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (13 अप्रैल) के पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी बैठक संपन्न हुई।
इस क्रम में तय हुआ कि सभी प्रतिमा स्थलों पर “भव्य दीपोत्सव” एवं “स्वच्छता अभियान” को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सह भागिता से सफल बनायेंग
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएगी, जो अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय पर प्रतिमा स्थलों पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही स्थानीय सम्मानित नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया,
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलते हुए पार्टी सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों कोआगे बढ़ाने का काम करे
बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया,जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी,राजन चौहान, ममता राजपूत,संगीता चौहान,जितेंद्र सिंह, लालजी तिवारी,हरजीवन, आशा पांडे, सुरेश मोदी, पप्पू पंडित आदि रहे।.

addComments
एक टिप्पणी भेजें