न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 15अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (प्रदोष), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों— रामादेवी चौराहा, नरौना चौराहा, सरसैया घाट चौराहा एवं ग्रीन पार्क चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।महोदय द्वारा यह निरीक्षण विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोदय ने निर्देशित किया कि स्कूल समय के दौरान यातायात का दबाव अधिक रहता है, अतः यातायात का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए ।
महोदय ने निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने तथा यातायात संकेतों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष बल दिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं, जिससे शहरवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके ।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में चावला व नन्दलाल चौराहा पर विशेष निरीक्षण किया गया । दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया । दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया । दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो । चावला व नन्दलाल चौराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है । चौराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके । निरीक्षण के दौरान बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित हो रहे 140 ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए ।
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चौराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे । मौके पर टीआई दक्षिण जोन श्री समीर जावेद,सेक्टर प्रभारी व रूट मार्शल मौजूद रहें ।
कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
आज दिनांक 15.04.2026 में की गयी कार्यवाही का विवरण-
- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 61 ट्रक , 06 बस , 112 चार पहिया/दो पहिया 179 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
- राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 04 ट्रक , 02 बस , 105 चार पहिया/दो पहिया 111 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
- गंगा बैराज पर 65 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें-
- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं ।
- वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ।
- सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ।
- ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।
- यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें ।
- शराब पीकर वाहन न चलायें ।
- नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है ,बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है ।
“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।”
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-14.04.2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है –
- रॉन्ग साइड 298
- ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 74
- एचएसआरपी 21
- अन्य 1610
- कुल 2003
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -
ट्रैफिक कंट्रोल रूम- 9305104340ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर- 9305104387

addComments
एक टिप्पणी भेजें