न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 30अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए इस कहावत को चरितार्थ करती हुई, उम्र की दूसरी पारी में उत्साहित, सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में स्वयं को पीछे महसूस नहीं करती हैं।
संस्था अध्यक्ष अन्नू आर गोयल ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर वाराणसी जा कर, बाबा विश्वनाथ के दर्शन पश्चात,प्रसाद स्वरूप बेलपत्र व पुष्प लाकर संस्था के सदस्यों को प्रदान किए। गुरुवार के दिन स्थानीय बाल निकुंज स्वरूप नगर में नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संस्था सचिव रूपीना मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य मीना मेहरोत्रा, सरिता द्विवेदी, सुनीता वार्ष्णेय, चारु अग्रवाल ,कविता टंडन, वंदना पांडे, नीतिका रस्तोगी, मोहिता चतुर्वेदी, गीता पांडे, रेनू पारीक, पूनम मिश्रा आदि ने नृत्य कार्यशाला में नृत्य अभ्यास किया। सदस्यों का यह दल, आगामी जून माह में, ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला में आयोजित होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें