Customised Ads
फर्जी आवासीय योजनाओं से सावधान रहें, डूडा ने जारी की चेतावनी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वर्तमान में डूडा कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की निःशुल्क आवासीय योजना हेतु आवेदन पत्र वितरित नहीं किए जा रहे हैं।

यह संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ‘आसरा आवास योजना’ एवं ‘मा० कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना’ के नाम पर लोगों से आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं तथा फर्जी आवंटन पत्र जारी कर अवैध रूप से धनराशि वसूली जा रही है। यह पूर्णतः भ्रामक एवं असत्य है।

आवासीय योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।ओ

डूडा द्वारा संचालित सभी आवासीय योजनाएं पूरी तरह निःशुल्क होती हैं तथा इनके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है। आमजन से अपील है कि ऐसे भ्रामक प्रलोभनों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की धनराशि का भुगतान न करें।

टिप्पणियाँ